Top 5 This Week

Related Posts

मलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच और स्लाइड बनाने की बारीकियों से अवगत कराया गया।

कार्यशाला के दौरान केपी श्रीवास्तव एलटी ने आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया स्लाइड तैयार करने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने मलेरिया की जांच, स्लाइड के महत्व और सही तरीके से रक्त के नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की मलेरिया स्लाइड अनिवार्य रूप से बनाई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि तैयार की गई सभी स्लाइडों को समय पर संबंधित अस्पताल में जमा कराया जाए। ताकि समय पर सही इलाज शुरू हो सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदीप समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles