Top 5 This Week

Related Posts

लखेड़ा अध्यक्ष चिलवाल महामंत्री निर्वाचित

संयुक्त सेवा प्रदाता (आउटसोर्स) यूनियन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

हल्द्वानी।  नगर निगम के सभागार कक्ष में संयुक्त सेवा प्रदाता (आउटसोर्स) यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सेवा प्रदाता कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे मुख्य मांगें रखी गयीं। कर्मचारियों के लिए रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाए।समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान लागू किया जाए। 10 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाए।

बैठक के दौरान संयुक्त सेवा प्रदाता (आउटसोर्स) यूनियन के चुनाव भी संपन्न हुए, जिनमें  पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।अध्यक्ष: मंगलेश लखेड़ा,उपाध्यक्ष: मुदित दुर्गापाल,महामंत्री: पान सिंह चिलवाल,मंत्री (प्रथम): वेद प्रकाश, कोषाध्यक्ष: संजय कुमार निर्वाचित हुये। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का धन्यवाद करते हुये आउटसोर्स कर्मचारियों के लिये उनके हितो की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।

बैठक मे उपस्थित सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाए दी गयीं और आउटसोर्स कर्मचारियों के हित मे उनियाल के साथ खड़े रहने का वादा किया। संगठन की अगली बैठक देहरादून मे होगी और अपनी मांगो को लेकर सरकार से वार्ता की जायेगी।

Popular Articles