इस मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एएनटीएफ यूनिट पर हमला करने में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। विवेचना एसआई जीवन सिंह अधिकारी कर रहे। पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी 2026 को एएनटीएफ यूनिट ने नशे की तस्करी की सूचना पर सुभाष कालोनी में छापा मारा था।
एएनटीएफ की कार्रवाई का लोगो ने विरोध किया था और एक राय होकर टीम पर हमला कर दिया था। हमलें में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल भुवन पांडे के गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमलावरों को चिन्हित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुभाष कालोनी निवासी गुलशन गिरी उर्फ उल्लू पुत्र चंद्र प्रकाश,
इरफ़ान उर्फ लल्ला पुत्र भूरा को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विवेचना जारी है।





