इंसेट:
रात में खड़ी की गई स्कूटी सुबह हुई गायब, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
हल्द्वानी। शहर में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी वाहन पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोतवाली से कुछ ही दुरी से बेस अस्पताल क्षेत्र का है। नियर ओके होटल, नैनीताल रोड निवासी अंकुर गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 एसी 0373 को रात बेस अस्पताल के सामने वाली गली में खड़ा किया था। अगले दिन की सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो स्कूटी वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने और स्कूटी बरामद करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की जा रही है।
शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिं





