रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे होने पर विधायक शिव अरोरा ने जिला कोऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में सहकारिता समृद्धि रथ और एटीएम वाहन को हरि झड़ी दिखाकर रवाना किया। एटीएम वाहन ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों मे जनता को धनराशि निकालने की सुविधा देगा। इस पर
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आजादी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यम, निम्न वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े हुए इलाकों को सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से पहली बार मोदी 2.0 कार्यकाल में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की तो वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद सहकारिता विभाग द्वारा किसान गरीब छोटे उद्योगों को सहकारिता विभाग व सहकारी बैंकों से जोड़ने का कार्य किया। जिसके माध्यम से लोगों को सरलतापूर्वक लोन उपलब्ध होने लगा। जिससे बड़ी संख्या मे लोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित होकर स्वयं का रोजगार करने लगे ओर वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद निम्न वर्ग के लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आए। सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कोऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोड़ा ने सहकारिता समृद्धि रथ वह एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में 30 जून सहकारी पौधगोज,पैक्स सशक्तिकरण दिवस और जागरूकता शिविर, 1 जुलाई को केसीसी,युहत लेखन वितरण कार्यक्रम, 2 जुलाई विश्वविद्यालय, विद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशाला, 3 जुलाई को सामान्य निकाय बैठक,4 जुलाई को एक पेड माँ के नाम वृहत वृक्षारोपण हरेला कार्यक्रम, 5 जुलाई सोशल मीडिया आउटरीच दिवस,6 जुलाई राज्य स्तरीय सहकार से समृद्धि सहकार मंथन कार्यक्रम देहरादून सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना एक अच्छी पहल साबित हुई जिसको देश के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सहकारी विभाग की योजना को ले जाने का कार्य किया।
इस दौरान बैंक प्रशासक एमपी तिवारी, बैंक प्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, सचिन मुंजाल, यूनियन अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष जीपी चमोली, हर्ष तिवारी उपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रेशम सिंह, सुषमा आदि मौजूद रहें।





