Top 5 This Week

Related Posts

मसूरी माल रोड पर इमरान हाशमी की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

मसूरी। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गनमास्टर G9 की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। बुधवार को मसूरी की प्रसिद्ध माल रोड पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की गई। जैसे ही लोगों को अभिनेता के वहां मौजूद होने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में प्रशंसक और पर्यटक शूटिंग स्थल पर पहुंच गए।

शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि फिल्मांकन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके बावजूद लोगों में इमरान हाशमी की एक झलक पाने का उत्साह साफ दिखाई दिया। कई प्रशंसकों ने दूर से अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

फिल्म गनमास्टर G9 की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से देहरादून, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ अपारशक्ति खुराना, जेनेलिया डिसूजा और अभिनेता अभिषेक सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े फिल्म कलाकारों के आगमन से पर्यटन नगरी मसूरी में रौनक बढ़ी है। शूटिंग को देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे माल रोड पर उत्साह का माहौल बना रहा।

Popular Articles