Top 5 This Week

Related Posts

मुख्य बाजार में जूते की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, स्कूल में आग की घटना के बाद अब मीरा मार्ग स्थित दुकान में आग लगने से लोगों में दहशत

हल्द्वानी। शहर में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल में आग लगने की घटना के बाद अब मुख्य बाजार स्थित मीरा मार्ग में माशा नामक जूते की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद के समीप बंद पड़ी दुकान के अंदर से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड के जवान लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोका जा सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी है वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पुत्र की बताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Popular Articles