Top 5 This Week

Related Posts

निजी स्कूल में भीषण आग, दो बसें जलकर खाक

हल्द्वानी। हीरानगर स्थित एक निजी स्कूल परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूल परिसर के अंदर तीन बसें पार्क की गई थीं, जिनमें से एक बस में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दो बसें धू-धू कर जलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड हल्द्वानी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का कार्य जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Popular Articles