Top 5 This Week

Related Posts

मिशिगन चर्च में गोलीबारी: कम से कम 4 की मौत, ट्रंप ने हमला बताया ईसाइयों पर निशाना

मिशिगन, यूएसए।
मिशिगन के चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में रविवार को हुई भयानक गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए। हमलावर ने चर्च में आग भी लगा दी, जिससे भवन को काफी नुकसान पहुंचा। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया गया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को “अमेरिकी ईसाइयों पर सीधे हमला” बताया। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा की इस महामारी को तुरंत समाप्त करना होगा। ट्रंप ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।
दरवाजा तोड़कर घुसा हमलावर
मिशिगन के पुलिस प्रमुख विलियम रेनी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे, हमलावर अपने वाहन से चर्च के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा। घटना उस समय हुई जब चर्च में रसेल एम. नेल्सन को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
घटना के समय चर्च में उपस्थित पाल किर्बी ने बताया, “हमें पहले धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। फिर एक व्यक्ति अपने ट्रक से बाहर निकलकर राइफल से गोलियां चलाने लगा। एक गोली मेरे बगल के कांच के दरवाजे से निकलकर मेरे पैर में लगी, जिसके बाद मैं अंदर भागा।”
देशभर में निंदा

इस हमले की अमेरिका भर में निंदा हुई। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने इसे “हृदयविदारक और भयावह घटना” करार दिया।

उत्तरी कैरोलिना में बार पर फायरिंग, तीन की मौत
उत्तरी कैरोलिना में एक बार में फायरिंग की घटना को पुलिस ने लक्षित हमला बताया है। शनिवार रात रिवरसाइड बार के पास एक बंदूकधारी ने नाव से पहुंचकर फायरिंग शुरू की।
इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। हमलावर पानी के रास्ते फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 40 वर्षीय निगेल एज के रूप में की गई है।

Popular Articles