Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में कर्मचारियों को राहत, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

देहरादून।
राज्य सरकार ने सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर संशोधित दरों पर डीए प्रदान किया जाएगा। बढ़ा हुआ भत्ता वेतन के साथ जोड़कर भुगतान किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

धामी सरकार का यह कदम त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठन डीए बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से राज्य सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ जरूर पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों के हित में इसे जरूरी समझा गया है।

इस फैसले से कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे महंगाई के दबाव को झेल रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Popular Articles