देश के पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयीकी आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीऔर राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मूने अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्षओम बिरला, रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्षजेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापतिहरिवंश, दिल्ली की मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ताऔर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्रीनमिता कौल भट्टाचार्यने भी उन्हें याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अटल जी के समर्पण और सेवा भाव ने भारत की सर्वांगीण प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रेरणा दी।
अटल बिहारी वाजपेयी का सियासी सफर:
अटल बिहारी वाजपेयी 16 से 31 मार्च 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता बने। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में जन्मे वाजपेयी का संसदीय अनुभव चार दशक से अधिक का रहा। वे 1957 से संसद सदस्य रहे और इंदिरा गांधी के बाद लगातार तीन बार अपने नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री थे।





