Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पांच दिन भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • मंगलवार: देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।
  • बुधवार (13 अगस्त): बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट
  • गुरुवार (14 अगस्त): बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट।
  • शुक्रवार (15 अगस्त): देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट।
  • शनिवार (16 अगस्त): देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट।

संभावित खतरे

  • भारी बारिश से पर्वतीय जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना।
  • मैदानी इलाकों में जलभराव, यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
  • संवेदनशील क्षेत्रों में मकानों व सड़कों को नुकसान का खतरा।

सरकार और विभागों की तैयारी

  • लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, एनएचएआई को निर्देश — बंद होने वाले मोटर मार्ग तत्काल खोलने की व्यवस्था
  • सभी पुलिस चौकियों और थानों को आपदा प्रबंधन उपकरण व वॉयरलेस सेट के साथ तैयार रहने के आदेश।
  • अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने का निर्देश।
  • पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से रोकने की सलाह।

यूएसडीएमए की अपील

यूएसडीएमए की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना से निपटने के लिए मानव संसाधन, मशीनरी और संचार व्यवस्था पहले से तैयार रखें। संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने और स्थानीय जनता को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है।

Popular Articles