Top 5 This Week

Related Posts

इमरान खान ने जेल में अपनी हत्या की जताई आशंका, कहा– ‘कुछ हुआ तो असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि यदि जेल में उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है, तो उसके लिए पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

सभी मानवीय और कानूनी अधिकार छीने जा चुके हैं”
इमरान खान ने अपने बयान में कहा कि जेल में उनके साथ किया जा रहा व्यवहार और भी कठोर हो गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी अमानवीय स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है—यहां तक कि उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया गया है।
हम दोनों से कैदियों को मिलने वाले सभी बुनियादी अधिकार छीन लिए गए हैं। इसके लिए जवाबदेही जरूरी है,” उन्होंने लिखा।

सेना प्रमुख के निर्देश पर हो रही कार्रवाई’
इमरान खान ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक और एक कर्नल सीधे तौर पर असीम मुनीर के निर्देश पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी PTI से कहा कि वह इन घटनाओं को नजरअंदाज न करें और अगर उन्हें कुछ होता है, तो पूरी ज़िम्मेदारी सेना प्रमुख की होगी।

PTI का देशव्यापी अभियान 5 अगस्त से
इमरान खान की पार्टी PTI ने घोषणा की है कि वह 5 अगस्त से पूरे पाकिस्तान में सरकार और सेना पर दबाव बढ़ाने के लिए एक बड़ा जन अभियान शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य इमरान खान की रिहाई सुनिश्चित करना है।

Popular Articles