Wednesday, February 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खजुराहो नृत्य समारोह में कत्थक करेंगे अल्मोड़ा के शैंकी

भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के पूर्व छात्र शैंकी सिंह का खजुराहो नृत्य समारोह में नृत्य के लिए चयन हुआ है। वह 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कत्थक की प्रस्तुति देंगे। सात वर्ष की आयु से ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत का ज्ञान लेना शुरू कर दिया था। प्रारंभिक प्रशिक्षण भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय की शिक्षिका चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में लिया।

वह नृत्य शिरोमणि, नृत्य भूषण, नेहरू युवा सम्मान, नृत्य अलंकार, युवा प्रतिभा और यंग आर्टिस्ट छात्रवृत्ति से नवाजे जा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने खुशी जताई है।

Popular Articles