Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एयर इंडिया के विमान की एहतियातन मॉस्को में लैंडिंग कराई गई

दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को बुधवार को मॉस्को में उतारना पड़ा। तकनीकी गड़बड़ी की आशंका की वजह से यह एहतियातन लैंडिंग कराई गई। मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जरूरी जांच के बाद विमान ने मॉस्को के लिए रवाना कर दिया गया। विमान गुरुवार सुबह ब्रिमिंघम में उतरा। बोइंग 787 विमान एआई 113 उड़ान का संचालन कर रहा था। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की। जांच के बाद विमान ब्रिमिंघम के लिए उड़ान भरी। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

Popular Articles