Monday, December 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

गश्त के दौरान बीएसएफ अधिकारी और जवान की लू लगने से मौत

गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अत्यधिक गर्मी के कारण एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई। हरामी नाला खाड़ी क्षेत्र में गश्त करने गए थे। वे गश्त के लिए निकले थे, तभी लू लगने के कारण दोनों की हालत बिगड़ने लगी। गर्मी का प्रकोप के कारण सेना के अधिकारी और जवान की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘हरामी नाला’ खाड़ी क्षेत्र में सेना की टुकड़ी गश्त के लिए निकली। लेकिन गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी और एक जवान की अत्यधिक गर्मी के कारण मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो यह घटना शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। जिसमें एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ा। बता दें कि दोनों ‘जीरो लाइन’ गश्त कर रहे थे, तभी वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों बीएसएफ कर्मियों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Popular Articles