Saturday, September 7, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

देश के 140 करोड़ देशवासियों का ऐम्बिशन ‘मोदी का मिशन है’

2024 लोकसभ चुनावों के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र की आधारशिला मोदी की गारंटी पर रखी गई है l पिछले 10 सालों के दौरान सरकार की उपलब्धियों को भविष्य में कैसे आगे बढ़ाया जायेगा ये बखूबी संकल्प पत्र में इंगित किया गया है l इस  संकल्प पत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों का ऐम्बिशन मोदी का मिशन कहकर संबोधित किया l आइए देखते हैं संकल्प पत्र के लोकार्पण के अवसर पर और क्या क्या प्रधानमंत्री ने  

 

प्रधानमंत्री के उद्बोधन के मुख्य बिंदु

भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभयुवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस Dignity of Life पर है, Quality of Life पर है, निवेश से नौकरी पर है।

इस संकल्प पत्र में Quantity of Opportunities और Quality of Opportunities दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं।

हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल होसस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।

अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों ना हों, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है।

भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।

भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे।

भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर प्रयत्न करेगी।

हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासीग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे।

21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। पहला हैसोशल इंफ्रास्ट्रक्चर। दूसरा हैफिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर। तीसरा हैडिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर।

हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नएनए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम CAA लेकर आए। हम Reform-Perform- Transform के मंत्र पर चल रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, “मैंने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि यही समय है, सही समय है। आने वाले 1 हजार वर्षों के लिए, भारत के भविष्य को तय करने वाला यह उत्तम समय और अवसर है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद तेजी के कार्य शुरू हो जाएगा। भाजपा सरकार ने पहले से ही प्रारम्भिक 100 दिनों के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। देश के 140 करोड़ देशवासियों का ऐम्बिशनमोदी का मिशन है देश ने चंद्रयान की सफलता देखी है और अब गगनयान का गौरव भी अनुभव करेगा। अभी देश ने जी20 में भारत का स्वागत देखा और अब ओलम्पिक की मेजबानी में भी पूरी ताकत लगा देंगे। नया भारत रफ्तार पकड़ चुका है और अब इसको रोकना असंभव है। मैं इस संकल्प पत्र को मोदी के गारंटी के रूप में 140 करोड़ देशवासियों के समक्ष रख रहा हूं 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को हकीकत में बुनने के लिए भाजपा यह संकल्प पत्र लेकर आई है

 

 

 

Popular Articles