Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत

प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या  ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जब रामराज्य की स्थापना हो रही है उसी समय राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों को यह एक बड़ा तौहफ़ा दिया है। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

Popular Articles