Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

25 के बाद हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी के बाद मौसम करवट लेगा और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैl प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। कोहरे के कारण दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। 

मौसम विज्ञान ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।  विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Popular Articles