Top 5 This Week

Related Posts

14 अगस्त को होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव, आचार संहिता लागू

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 11 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 14 अगस्त को मतदान और उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात दी है। नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
परिवहन निगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य की सीमा में संचालित रोडवेज बसों पर ही लागू होगी। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Popular Articles