Top 5 This Week

Related Posts

12.60 लाख की डकैती में फरार जग्गा गिरफ्तार लूटी रकम में से 60 हजार बरामद,अब तक 4.30 लाख रुपये बरामद कर चुकी पुलिस

अभी एक और आरोपी फरार है,पुलिस जुटी तलाश में,एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को भेज चुकी थी जेल

रुद्रपुर। एयरटेल पेमेंट बैंक कलेक्शन कर्मी से 12.60 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहा आरोपी जग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे 60 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। हालांकि अभी एक आरोपी और फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आठ अगस्त की शाम दो बाईक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने ग्राम मलसी निवासी कलेक्शन कर्मी विनीत पाठक और उसके दो साथियों को गांव से कुछ दूरी पहले घेराबंदी कर तमंचे की नोक पर 12.60 लाख रुपये लूट लिए थे।पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए डकैती में शामिल छह आरोपियों के साथ तीन अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा किया था।

पुलिस नाबालिग समेत हरपाल सिंह,प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह,हरजीत सिंह, सतपाल सिंह निवासी पछियापुर बिलासपुर, रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी निवासी इंदर पाल सिंह उर्फ इंद्रजीत और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार पसियापुर बिलासपुर निवासी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा पुत्र चरन सिंह और सरनजीत सिंह उर्फ सिंटू के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल किया था। पुलिस ने जग्गा की गिरफ्तार कर घटना में लूटी गई रकम में से 60 हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस अब तक 4.30 लाख रुपये बरामद कर चुकी हैं। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि विवेचक एसआई निर्मल लटवाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि पुलिस फरार सरनजीत की तलाश में दबिश दे रही है। टीम में चौकी प्रभारी के अलावा कांस्टेबल ललित कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles