Top 5 This Week

Related Posts

हेलमेट में छिपाकर ला रहा था स्मैक, पुलिस ने 9.98 ग्राम नशे के साथ दबोचा

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए हेलमेट के अंदर ही स्मैक छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हजारों रुपए की स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी, और नकदी बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया है
हीरा नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ अपनी टीम के साथ कालाढूंगी रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे के पास एक व्यक्ति स्कूटी के सहारे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पास की दुकान के अंदर जाने लगा। उसकी संदिग्ध हरकतों और भीषण गर्मी में भी हेलमेट न उतारने पर पुलिस को शक हुआ।

तलाशी के दौरान पुलिस ने जब हेलमेट की अंदरूनी परत की जांच की तो उसमें अखबार के टुकड़े में छिपाकर रखी गई एक पन्नी बरामद हुई। पन्नी खोलने पर उसमें स्मैक मिली। वजन 9.98 ग्राम निकला।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद, निवासी नई बस्ती, गोपाल मंदिर के निकट, बताया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रामपुर निवासी अंजुम से करीब 1650 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाता था और हल्द्वानी में 3000 से 5000 रुपये प्रति ग्राम अथवा 500 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से 500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 04 ए. ए ल0801 भी कब्जे में ले ली। स्कूटी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी द्वारा बताए गए स्मैक सप्लायर की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Popular Articles