Top 5 This Week

Related Posts

सोशल मीडिया वीडियो पर सिख समाज में रोष, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली में दी तहरीर

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर सिख समाज में भारी रोष देखने को मिला। शुक्रवार को सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधियों के अनुसार, अनिल मैखुरी नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में समाज के लोग कोतवाली पहुंचे।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका समुदाय हमेशा देश में भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करता आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

तहरीर पर गुरप्रीत सिंह प्रिन्स, परमजीत सिंह पम्मा, मनप्रीत सेठी, इंदरपाल सिंह, बनप्रीत नागपाल, बलवीर सिंह, गुरजीत कोहली, इंदरजीत सिंह, अमनपाल पिंडी, जसप्रीत चड्ढा, हरप्रीत नागपाल, पवन नागपाल, गुरविंदर भसीन, तरनप्रीत बिन्द्रा, बलविंदर धवन और जसमीत छाबड़ा सहित कई प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Popular Articles