Top 5 This Week

Related Posts

मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से झपटा मारकर सोने का कुंडल लूटा,

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग महिला से झपटमारी की वारदात सामने आई है। जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दो अज्ञात युवकों पर उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

सुबह जगतपुरम कॉलोनी, भगवानपुर रोड स्थित रिलायंस टावर के पास प्रार्थिनी की सास गौरी देवी घर के समीप टहल रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक अचानक पहुंचे और झपटा मारकर उनके एक कान का सोने का कुंडल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
चम्पा देवी, पत्नी मनोज नाथ, ने बताया कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और उसका वीडियो उनके पास उपलब्ध है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को भी दे दी गई थी।

पीड़िता ने मुखानी पुलिस से आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर झपटमारों की तलाश में जुट गई है।

Popular Articles