Top 5 This Week

Related Posts

मेहनती जरूररत मंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, बाँटी खुशियाँ

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली पर्व से पूर्व मेहनती जरूररत मंद परिवारों के संग दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखानी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया।

कार्यक्रम में संस्था द्वारा पूर्व में चिन्हित जरूरतमंद गरीब परिवारों को दिवाली उपहार के रूप में मोमबत्ती, मिठाई, खिलौने, खिले-बताशे, जूस, चिप्स ,नमकीन, बिस्कुट सहित दिवाली सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर सभी परिवारों ने संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवारों ने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति ही एक ऐसी संस्था है जो हर वर्ष सबसे पहले गरीब परिवारों के साथ दिवाली मनाती है और उसके बाद अपनी दिवाली मनाती है। सभी ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी मेहनती जरूररत मंद परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार प्रकट किया एवं सभी को दिवाली सामान का पैक उपहार स्वरूप दिया।

संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने कहा कि संस्था हर वर्ष दिवाली से पहले इस तरह का आयोजन करती है और इस वर्ष भी हम आप सभी के साथ दिवाली मना रहे हैं। आप सभी का आशीर्वाद ही संस्था की असली पूंजी है। उन्होंने सभी को दिवाली की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी, चार्टड एकाउंटेंट सरोज आनंद जोशी,गिरीश चंद्र लोहनी, गीता बेलवाल,हेमा जोशी,मीना साही,पूजा पंत,भावना जोशी, कौशल्या जोशी,बीना जोशी,रंजना जोशी,भावना पांडे,रमा जोशी,दीप्ति जोशी,भगवती बिष्ट, जयप्रकाश,आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles