Top 5 This Week

Related Posts

बिना नंबर सड़क पर दौड़े दोपहिया तो डीलर पर 15 गुना टैक्स का जुर्माना

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सात दिन में मांगी रिपोर्ट

हल्द्वानी। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने ऐसे वाहनों को तत्काल चिन्हित कर संबंधित वाहन डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने कहा कि मंडल में कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। नियमानुसार बिना पंजीकरण किसी वाहन का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई डीलर वाहन खरीदार को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन देकर सड़क पर चलने देता है तो उसके खिलाफ लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा।

दीपक रावत ने सम्भागीय परिवहन अधिकारियों, हल्द्वानी और अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों की पहचान कर संबंधित डीलरों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं

आयुक्त ने कहा कि बिना पंजीकरण वाहनों का संचालन नियमों का उल्लंघन होने के साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर मामला है। प्रशासन का उद्देश्य नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

Popular Articles