Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस का चोरी की घटनाओं का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार,जेवरात,नगदी बरामद

बंद मकानों को बनाता था निशाना,वैशाली कॉलोनी, कवि नगर काशीपुर एवं केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई क्षेत्र में हुई थी चोरी,अभियुक्त के खिलाफ उत्तराखंड के कई जनपदों में चोरी,लूट, नकबजनी के 11 अभियोग दर्ज है

काशीपुर। पुलिस ने काशीपुर एवं आईटीआई क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में अंतराज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवरात सहित नगदी बरामद की। गिरोह बंद मकानों को निशाना बनाकर घटना को अंजाम देता था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर के गिरेबान तक पहुंची। सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा अभियान के तहत आईटीआई पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों तलाश में गश्त रही थी।

तभी आईटीआई एवं काशीपुर क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आभूषण बेचने और चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के समीप घूम रहा है। पुलिस ने उसे घेराबंदी व बल प्रयोग कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनी पुत्र मेहर चन्द उर्फ गूंगा निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हाल ही कोतवाली काशीपुर क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी,कवि नगर काशीपुर तथा केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। नशे का आदी है और इसी लिए चोरी करता है। सीओ ने बताया कि पूछताछ की जा रही है, गिरोह में और कौन शामिल हैं।

अभियुक्त पूर्व में हरिद्वार, देहरादून एवं ऋषिकेश जनपदों में चोरी एवं लूट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसएसआई अरविन्द बहुगुणा,एसआई हरविन्दर सिंह,एसआई देवेन्द्र सामंत, एएसआई दीपक चौहान,सिराज हुसैन,धर्मेन्द्र भारती,एसआई देवेन्द्र सामंत,कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles