Top 5 This Week

Related Posts

जनपद में चला धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई

17 लाउडस्पीकर, छह पर चालान की कार्रवाई

रुद्रपुर। पुलिस ने जिले के सभी धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने का अभियान चलाया। पुलिस ने अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए और आधा दर्जन का चालान किया। यह डेसिबल सीमा और समयावधि का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक जिले में बिना अनुमति संचालित होने वाले, तय ध्वनि सीमा से अधिक आवाज करने वाले और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित समय में संचालित लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य साइलेंस जोन के आसपास भी विशेष निगरानी रखी गई। कार्रवाई के तहत जसपुर में दो, काशीपुर में एक,आईटीआई दो,केलाखेड़ा में दो,किच्छा में दो,नानकमत्ता में एक,खटीमा में चार धार्मिक स्थलों से सात लाउडस्पीकर हटाए गए। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से भी पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए है। इसके साथ ही पुलिस ने किच्छा में दो और खटीमा में चार चालान भी किए गए।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सार्वजनिक शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सर्वोच्च न्यायालय और शासन की ओर से निर्धारित ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। भविष्य में भी निर्धारित डेसिबल सीमा और समयावधि का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Popular Articles