Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4 से अधिक रही तीव्रता

नई दिल्ली। सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से अधिक दर्ज की गई। अचानक धरती में कंपन होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

गंगटोक सहित पूर्वी सिक्किम के कुछ इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 4:30 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई।

युक्सोम से 40 किलोमीटर दूर था भूकंप का केंद्र

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में युक्सोम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 73 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। इसका केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग

सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस होने पर कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Popular Articles