Top 5 This Week

Related Posts

निश्चल जोशी बने भाजपा नैनीताल  जिला आईटी संयोजक

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला आईटी संयोजक पद पर निश्चल जोशी की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख  प्रवीण लेखवार, सांसद  अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री  विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री  रंजन सिंह बर्गली सहित भाजपा नैनीताल की समस्त टीम ने निश्चल जोशी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चल जोशी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आईटी के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। नव नियुक्त जिला आई टी संयोजक जोशी ने जिम्मेदारी मिलने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और कहाँ कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुये संगठन कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Popular Articles