Top 5 This Week

Related Posts

नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। शहर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सिंचाई नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार प्रातः चंबल पुल के समीप बाहरी नहर में लोगों ने एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही पनचक्की चौकी प्रभारी कुमकुम धनिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मौके पर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी कुमकुम धनिक ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें हेडफोन लगा हुआ था। मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस युवक की पहचान के साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Popular Articles