Top 5 This Week

Related Posts

दो दिन बिजली कटौती का झटका! हल्द्वानी के दर्जनों इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बत्ती

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन, ग्रामीण से लेकर लालकुआं तक प्रभावित होंगे हजारों उपभोक्ता

हल्द्वानी। त्योहारों के बीच बिजली विभाग के शटडाउन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। कहीं घरों की दिनचर्या प्रभावित होगी तो कहीं कारोबार और जरूरी कामकाज पर बिजली कटौती का असर पड़ेगा। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को हल्द्वानी, लालकुआं और आसपास के दर्जनों इलाकों में पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अनुसार, 33 केवी लाइन के कंडक्टर बदलने और लोक निर्माण विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। आरडीएसएस योजना के तहत होने वाले इन कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूर्ण और आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

31 अक्टूबर : इन इलाकों में रहेगा अंधेरा

टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, मेहता चौक, आदर्श कॉलोनी, मानपुर पश्चिम, देवला चौड़, बंधोबस्ती, जैनको इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इंद्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार और श्याम विहार प्रभावित रहेंगे।

फूलचौड़ के संगम विहार फीडर से छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, छड़ायल, गैस गोदाम रोड से एसओ मोड़, शिवाल रोड, गोपाल धाम और बिठौला स्कूल के आसपास बिजली नहीं रहेगी।

धौलाखेड़ा के हल्दूचौड़ फीडर से सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुर्गाकाबाग, बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ उन्नी, बमेटाबंगर खीमा, तुलारामपुर, बच्चीपुर, मानपुर पश्चिम और धनपुर उन्नू प्रभावित होंगे।

लालकुआं उपसंस्थान के हल्दूचौड़ और काररोड फीडर से इंद्रानगर-1 व 2, खैरानी, विकासपुरी, आईटीबीपी, गोकुलधाम, जल संस्थान कार्यालय, दौलतपुर, खानपुर चौराहा, गोलागेट, किशनपुर चौराहा, बाजपुर चौराहा, संजय नगर-2 और तिवारी नगर में भी बिजली कटौती होगी।

1 नवंबर : दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं

रविवार को टीपी नगर के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

फूलचौड़ के गन्ना सेंटर फीडर से हरिपुर लालमणि, बस्तीपुर, चांदनी चौक, फुटकुआं और किशनपुर प्रभावित होंगे। एनओआरओ फीडर से प्रेमपुर लोशज्ञानी, इंद्रपुर चौराहा, बसंतपुर, बक्शीखोला, लालपुर नायक और उदयलालपुर में बिजली गुल रहेगी।

कठघरिया के बच्चीनगर फीडर से इंद्रानगर, धुनी नंबर-1, रामड़ी जसुवा, रामड़ी आनंदसिंह और भगवानपुर जयसिंह में कटौती होगी। धौलाखेड़ा के इंडस्ट्रियल फीडर से बमेटाबंगर और पाडलीपुर प्रभावित रहेंगे।

वहीं लालकुआं के बमेटाबंगर फीडर से दोलिया डी क्लास, बोरा राइस मिल, बच्ची धर्मा, ऑयल डिपो, नारायणपुरम, शिवपुरी, किशनपुरम, हरिपुर बच्ची, राधा बंगर, इंद्रा आवास, आकृति टेंट, जानकीबंगर, कृष्णा स्टोन, पाटल स्टोन, हल्द्वानी स्टोन, वीर खड़िया फैक्ट्री, छड़ायल, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़, सीसीआईआई, आईटीबीपी, डिपो नंबर-4 और जीआरएम रेलवे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग की अपील : पहले ही कर लें इंतजाम

अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से कटौती को देखते हुए पानी भरने, जरूरी उपकरण चार्ज करने और अन्य आवश्यक काम पहले निपटाने की अपील की है। विभाग ने कार्यस्थल से दूर रहने और अपने सामान की सुरक्षा करने को भी कहा है। अधिकारियों के मुताबिक काम की जटिलता के चलते शटडाउन के समय में बदलाव भी संभव है।

Popular Articles