दो वारदातें, एक मुखानी-जजफार्म रोड तो दूसरी चंबल पुल के पास से गायब; शहर में सक्रिय बाइक चोरों ने पुलिस को दी चुनौती
हल्द्वानी। शहर में बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों और दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मुखानी क्षेत्र में एक ही दिन दो बाइक चोरी होने से वाहन चोरों की सक्रियता सामने आई है। एक बाइक मुखानी चौराहे से जजफार्म जाने वाली सड़क पर रौतेला कॉलोनी के पास से उड़ाई गई, जबकि दूसरी चंबल पुल के पास दुकान के बाहर खड़ी सुपर स्प्लेंडर लेकर चोर फरार हो गया। दोनों मामलों में मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में गणपति विहार, गोजाजाली निवासी रईस दूल्हा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपनी बाइक संख्या यूपी22 एएक्स 0692 मुखानी चौराहे से जजफार्म जाने वाली सड़क पर रौतेला कॉलोनी स्थित गीताली बिल्डिंग के पास खड़ी थी। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मुखानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
जब चोरों का इससे गुजर ना हुआ तो उन्होंने दूसरी वारदात चंबल पुल के पास वारदात को अंजाम दिया इंद्रानगर निवासी साजिद ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक यूके04 एए 4385 को सुबह टायर रिपेयर प्रतिष्ठान के बाहर खड़ा किया गया था। तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने पर भी वाहन नहीं मिला। मामले में मुखानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
एक दिन में दो चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
एक ही दिन में दो बाइक चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में वाहन चोरों की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सुबह दुकान के बाहर खड़ी बाइक गायब हो गई तो कुछ देर बाद दूसरे इलाके से भी वाहन चोरी की शिकायत सामने आई। पुलिस दोनों घटनाओं में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा सके।
फिलहाल दोनों बाइक चोरी के मामलों में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन दिनदहाड़े हो रही ऐसी वारदातें वाहन स्वामियों की चिंता बढ़ा रही हैं।




