वर्ष 2015 से फरार चल न्यायालय से घोषित किया गया था मफरूर
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में फरार अपराधियों, वारंटियों एवं हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस ने कई वर्ष से फरार चल रहा मफरूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक जनपद में पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई चल रही है।
इसी कार्रवाई में थाना पुलभट्टा पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर यूपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध एनबी फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024 के अंतर्गत कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। कोर्ट में लगातार अनुपस्थित रहने एवं पुलिस गिरफ्तारी से बचने के कारण अभियुक्त को मफरूर घोषित किया गया था। थाना पुलभट्टा पुलिस की सतर्कता एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी,हेड कांस्टेबल चारु पंत,दीप लोहनी,एसओजी से भूपेंद्र आर्य आदि शामिल रहे।





