Top 5 This Week

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 12वें दिन नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हल्द्वानी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 12वें दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के नगर निगम सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह स्वास्थ्य शिविर नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम  परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 80 मरीजों/लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में बीपी , ब्लड शुगर, एल एफ टी, के एफ टी , सी बी सी  एवं एक्स-रे सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यकता के अनुसार लाभार्थियों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस प्रकार शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

शिविर में डॉ. भास्कर पचौली एवं डॉ. प्रीति आर्या सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. एस. टोलिया, बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, SBM टीम से  मनीष पांडे तथा पी एम यू  टीम से पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।“स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी, स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।”स्वच्छ हल्द्वानी | स्वस्थ हल्द्वानी | जिम्मेदार हल्द्वानी

Popular Articles