Top 5 This Week

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में पहले दिन 400 मामलों का निपटारा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत के पहले दिन करीब 400 मामलों का निपटारा किया गया। अदालत की ओर से लंबित मामलों के त्वरित समाधान और पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन 16 विशेष लोक अदालत पीठों के समक्ष 600 से अधिक मामले सुनवाई के लिए रखे गए। प्रत्येक पीठ में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भागीदारी रही। लोक अदालत की प्रक्रिया के तहत ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिनमें आपसी सहमति से विवाद का समाधान संभव है।

विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करना और मुकदमों में शामिल पक्षकारों को राहत दिलाना है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण को इस पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की इस पहल से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के साथ अदालतों पर लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। तीन दिवसीय अभियान के अगले दिनों में भी बड़ी संख्या में मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।

Popular Articles