रुद्रपुर। साईबर ठगों ने धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि उडा ली गई।इस मामले में साईबर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 2 मोतीपुरा ग्राम बुकसोरा दिनेशपुर निवासी स्वरूप सिंह पुत्र मोहन सिंह ने साईबर क्राइम पुलिस को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में बताया कि उसके बैंक में दो बचत खाते हैं। कुछ दिन पूर्व उसने अपनी एक जमीन बेची थी।
जिसके एवज में बैंक के खातों में उसके नाम से एक करोड़ 82 लाख 96 हजार183 रुपए आए थे। पीड़ित के मुताबिक वह बीमार हो गया और अस्पताल में भर्ती हो गया।थोड़े दिन बाद बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते से एक करोड़ 50 लाख से अधिक ऑनलाइन और एटीएम ट्रांजैक्शन के माध्यम से धनराशि निकाली गई।
जब उसने बैंक मैनेजर से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि उनका एक एप बैंक से संबंधित है लेकिन जब उन्होंने चेक किया तो वह एप उनके मोबाइल में नहीं था। स्वरूप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इस मामले में तीन लोग शामिल हैं जिन्होंने उनके साथ धोखाधड़ी करी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।




