विधायक अरोरू31वीं और 46 वीं वाहिनी पीएसी समेत कई अन्य जगहों पर हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए
रुद्रपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जन्माष्टमी समारोहों में सहभागिता करते हुए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कान्हा के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।31वीं और 46वीं पीएसी वाहिनी में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
इस दौरान भगवान श्री कृष्ण एवं राधा के स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुतियों और धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा विधायक ने 46वीं पीएसी वाहिनी में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए।पुलिस लाइन में एसएसपी अजय गणपति के साथ की सहभागिता की।यहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की आरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे परिसर में जय श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विधायक ने मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया।
खेड़ा संतोषी माता मंदिर खेड़ा में भी पहुंचे विधायक। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।मेट्रोपोलिस क्लब में समिति के द्वारा आयोजन कार्यक्रम में भी विधायक शिव अरोड़ा पहुंचे।
एलाइंस कॉलोनी में केक काटकर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव।
यहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर केक काटकर श्रद्धालुओं के साथ खुशी मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और रुद्रपुर विधानसभा सहित समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, यही उनकी कामना है।





