रुद्रपुर। रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी पवन गाबा पल्ली ने संगठन के संरक्षक एवं पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी सरदार
सुरमुख सिंह विर्क को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्हें सौंपे गए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह रुद्रपुर व्यापार मंडल का एक सक्रिय सदस्य और व्यापारी हैं। बताया कि 4 फरवरी 2024 को आयोजित रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में वह कोषाध्यक्ष पद का प्रत्याशी रहा। उन्होंने बताया कि
व्यापार मंडल के संविधान एवं नियमों के अनुसार कार्यकारिणी का कुल कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। इस कार्यकाल के लगभग ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब मात्र 6 माह का समय शेष रह गया है। व्यापारी नेता पल्ली ने संरक्षक से मांग की कि संविधान के अनुरूप नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं चुनावों की प्रक्रिया अभी से प्रारंभ कराई जाए।
ताकि रुद्रपुर के जो नए व्यापारी अपना वोट बनवाना चाहे तो उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का पर्याप्त अवसर मिल सके।4 फरवरी 2027 तक व्यापार मंडल के चुनाव पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि
उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संरक्षक के कुशल मार्गदर्शन में यह चुनाव पूर्व की भांति एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न होंगे।





