Top 5 This Week

Related Posts

विधायक ने 2515 स्वयं सहायता समूह महिलाओ को दी बड़ी सौगात, 13 लाख से आनंदखेड़ा में शाहकार क्लस्टर भवन निर्माण ग्रोथ सेंटर का किया भूमि पूजन

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की कामकाजी स्वयं सहायता समूह की 2515 महिलाओं को बड़ी सौगात मिली।

विधायक ने ग्राम आनंदखेड़ा में मनसादेवी मन्दिर के निकट शाहकार क्लस्टर भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। यह ग्रोथ सेंटर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे लघु उद्योग के द्वारा अपना रोजगार आजीविका चलाने वाले समूह की महिलाओं को एक भव्य भवन इसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं होंगी। इसमें समय-समय पर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादको की प्रदर्शनी लगाई जा सकेगी उसका भवन का निर्माण विधायकनिधि द्वारा विधायक के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की 2515 महिलाओ को इस शाहकार क्लस्टर भवन ग्रोथ सेंटर के माध्यम से लाभान्वित होगी।

भूमि पूजन के दौरान विधायक ने कहा कि समहू की महिला काफ़ी मेहनती ओर छोटे लघु उधम के माध्यम से अपनी आजीविका चलाती है। इनके क्लस्टर भवन निर्माण की मांग हजारों महिला द्वारा की जा रही थी। वही पूर्ण विधि विधान के साथ विधायक द्वारा पूजा अर्चना कर आज इस ग्रोथ सेंटर की आधारशिला रख दी गई है ओर यह क्लस्टर भवन मे अनेको समहू की कामकाजी महिलाओ को बैठने हेतु स्थान जहाँ समय समय इनके आजीविका बढ़ाने संबधित कार्यक्रम, प्रदर्शनी,बैठके आयोजित कर सकेगी।

विधायक ने कहा कि महिलाएं मुख्य धारा में आकर आत्मनिर्भर स्वावलंबी बने ऐसा हमारा प्रयास है, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं में अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने की जो प्रेरणा हमें देखने को मिल रही है उसके लिए यह ग्रोथ सेंटर भवन बहुत जन उपयोगी साबित होगा।विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मांग पर ग्रोथ सेंटर भवन निर्माण के साथ विधायकनिधि से शौचालय निर्माण भी करवाया जायेगा। यह भवन निर्माण व शौचालय निर्माण कुल 13 लाख की धनराशि से करवाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि यह क्लस्टर भवन बहुत जन उपयोगी साबित होने वाला है जिसका लाभ हमारे समूह की महिलाओं को मिलेगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पूर्व मंडी चेयरमैन प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी, राजेश बजाज, इंद्रपाल चौधरी, नरेश तपाली, रमेश कन्याल, अंजन, दीपा बासु, करुणा, सुनीता, नीता सामंत, राधा बठला, फूल माला, रीवा हलदार, प्रिया कार्की आदि मौजूद रहे।

Popular Articles