Tuesday, July 15, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी आज नौसेना प्रमुख का पद संभालेंगे

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

Popular Articles