Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर बीडीसी बैठक शुरू होने से पहले हंगामा, जिला पूर्ति अधिकारी बैठक छोड़कर भागे

प्रधान संघ ने बैठक का कार्य वहिष्कार कर धरने पर बैठे, जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचे बैठकों में

रुद्रपुर। बुधवार को ब्लाक सभागार में वित्तीय वर्ष की पहली बीडीसी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। ग्राम प्रधानों ने जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्राम प्रधानों ने बैठक का कार्य वहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। प्रधानों का आरोप है कि खाद्य आपूर्ति पूर्ति विभाग पर बिना पैसे लिए काम नहीं कर रहा है। एक राशन कार्ड बनाने की एवज में दो हजार रुपये लिए जा रहे हैं। डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी ने प्रधानों को समझाने का प्रयास किया।

विरोध तेज होने पर डीएसओ को बैठक छोड़कर जाना पड़ गया। प्रधानों का कहना है कि डीएसओ आकर सार्वजनिक माफी मांगे।बाद में ग्राम प्रधानों ने कार्य वहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अधिकारी प्रधानों की कोई बात नहीं सुनते हैं। धरने पर प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत अन्य प्रधान मौजूद डटे रहे।

Popular Articles