15 अगस्त को शहर में निकाला गया जुलूस में लहराए गए अवैध हथियारों का वायरल वीडियो प्रकरण
धारदार हथियार भी बरामद, बाइकें और स्कूटी एमवी एक्ट में सीज
रुद्रपुर। 15 अगस्त को शहर में कुछ युवकों ने बाईकों पर सवार होकर जुलूस निकाला था। इसमें युवकों के हाथों में अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो में युवकों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की। बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए।
एसएसपी के निर्देशानुसार एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ सिटी विभव सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों,व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रही। पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक ब्लाक रोड पर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बाईक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार कांपा बरामद किए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गोविंदा गुप्ता पुत्र श्याम गुप्ता निवासी पालम ग्रीन हाल सुभाष कालोनी और करन साहनी पुत्र मधू साहनी भूरारानी बताया। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
टीम में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, एएसआई अमित कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को शहर में कुछ युवकों ने बाईकों पर सवार होकर जुलूस निकाला था। इसमें युवकों के हाथों में अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ मोदी मैदान के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अभिषेक उर्फ कालू के कब्जे से एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू,बरामद हुआ।
जबकि अभियुक्त राजीव व हर्ष उर्फ भोला की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो अवैध कापे भी बरामद किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया है। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उक्त घटना के सम्बन्ध में वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजीव पुत्र कैलाश साहनी, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।
2. हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी रुद्रपुर।
3. अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी रुद्रपुर।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक घर्मवीर सोलंकी,एसआई महेश काण्डपाल, एएसआई चन्द्र प्रकाश बबाढ़ी,
हेड कांस्टेबल अनिलकुमार,
हिमांशु कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।





