Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

राम लहर जैसा कुछ नहीं : राहुल गाँधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 10वें दिन राहुल गाँधी ने एक संवादाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  के पीछे न्याय की सोच है। जिसके 5 स्तंभ हैं। 1. युवा न्याय 2. भागीदारी 3. नारी न्याय 4. किसान न्याय 5. श्रमिकों के लिए न्याय। इन सभी मुद्दों को ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम आपके सामने एक महीने में रखेगी।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम था। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि राम लहर जैसा कुछ नहीं है l मैंने पहले भी कहा था कि यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम और नरेंद्र मोदी जी ने वहां एक समारोह और एक शो किया, यह अच्छा है।

विपक्षी गठबंधन की एकता के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा की सीटों के बंटवारे को लेकर बात चल रही है l और गठबंधन के सभी दलों के आपस में बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं l

Popular Articles