Friday, July 26, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

राकेश टिकैत ने लिया जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम का आशीर्वाद

राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरू आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से मिलकर उनकी कुशलता पूछी और आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस दौरान किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

टिकैत ने कहा कि किसानों को खेती का मूल्य चाहिए। यदि सरकार इसमें किसानों का साथ नहीं देती है, तो आंदोलन होगा। देश में किसानों की संख्या बहुत अधिक है, और ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूत करना होगा। किसानों की भूमि-खेती को सुरक्षित रखना बहुत महत्वपूर्ण है। गांव के किसानों को मजबूत करने से ही किसान आत्मनिर्भर बन सकता है। यदि किसानों को हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी जाती है, तो देश फिर से गुलामी की चपेट में आ सकता है।

Popular Articles