Top 5 This Week

Related Posts

रम्पुरा पुलिस की कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त माफियाओं पर कार्रवाई तेज,एक तस्कर दबोचा,माफियाओं में हड़कंप

प्लास्टिक के कट्टे में शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त माफियाओं पर शिकंजा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक रम्पुरा पुलिस चौकी से एसआई धीरज टम्टा के नेतृत्व में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल पूरन राम, महेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी क्षेत्र में रविवार की रात रोजाना की तरह संदिग्धों, नशे की रोकथाम को गश्त पर निकले। जैसे ही पुलिस शांति कालोनी में पहुंची तो एक किराना स्टोर के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में सड़क किनारे कंधे में कट्टा लिए खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस नजदीक पहुंची तो वह वहां से खिसकने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरीओम पुत्र स्व. पीतांबर निवासी वार्ड 22, रम्पुरा, रुद्रपुर बताया। उसके पास से बरामद कट्टे में कच्ची शराब के बड़ी संख्या में पाउच भरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह कच्ची शराब ग्राहक मिलने पर बेचने के लिए लाया था। कट्टे से 72 पन्नियां बरामद हुईं।

चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चौकी क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। नशे में लिप्त माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिक दर्ज कर की गई है।

Popular Articles