Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

रफ्तार भरेंगी 50 और अमृत भारत ट्रेन

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सफलता के बाद अब भारत सरकार ने अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Express) की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका एलान खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अमृत भारत ट्रेन का एक वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने लिखा- अमृत भारत ट्रेन की बड़ी सफलता के बाद 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई है।’

अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने देश में हर साल 300 से 400 अमृत भारत ट्रेन चलाए जाने की बात कही थी। हालांकि, अंतरिम बजट के करीब 20 दिन बाद उन्होंने अमृत भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन की सफलता को देखते हुए ही नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई है।

Popular Articles