Top 5 This Week

Related Posts

मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व मे 12 वर्षो मे हुआ देश मे विकास : रेखा वर्मा   

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प संम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखण्ड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने प्रतिभाग किया। अपने उद्बोधन में उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति को अभूतपूर्व अवसर प्राप्त हुए हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया तथा रोजगार मेलों जैसी पहलों ने करोड़ों युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

आज देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं, जबकि करोड़ों युवा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। खेलों, तकनीक, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी भारत को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। युवा शक्ति के सामर्थ्य को पहचानकर उसे सशक्त बनाने का यह संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य , हुकुम सिंह कुंवर, हरीश पांडे, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, रंजन बर्गली , हल्द्वानी मंड

Popular Articles