Top 5 This Week

Related Posts

कार्यकर्ताओ को दिया संगठन की मजबूती का मंत्र    

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा अपने संगठनात्मक प्रवास पर हल्द्वानी पहुंची, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण तैयारी कर कुमाऊं संभाग कार्यालय में भव्य स्वागत किया।

प्रदेश सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा काठगोदाम के ढमुवादूँगा शक्तिकेन्द्र में सभी बूथ अध्यक्षो के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में बैठक करी।

मोदी के 12 साल पूर्ण करने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की और नगर निगम हल्द्वानी में बैठक करी, तत्पश्चात शहीद पार्क तिकोनिया में शहीदो को पुष्प अप्रित कर सभी लोगो के साथ प्रगति पथ पर यात्रा निकाली। शीशमहल के सामूहिक केन्द्र का निरीक्षण किया।

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र देकर फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया एवं विधानसभा कोर कमेटी के कार्यों पर जिम्मेदारी एवं दिशा निर्देश के माध्यम से प्रत्येक बूथ, शक्तिकेंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर आगामी चुनाव पर जोर देने का आहवान किया।

Popular Articles