हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव एवं ड्रामा के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया है। एम.बी. इंटर कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग प्रथम, राजकीय इंटर कालेज पैटना द्वितीय तथा राजकीय इंटर कालेज मोतीनगर के प्रतिभागी तृतीय रहे।
विजेता विद्यालयों के प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू रहे। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य, डा. दिनेश चंद्र जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, पुरुषोत्तम बिष्ट, प्रधानाचार्य डीके पंत आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अमर सिंह बिष्टï, तिलक चंद्र जोशी, कीर्ति, मीनाक्षी शामिल रहीं।





